एमएलसी पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले अपने संगठन के साथ छाया चौराहा स्थित कार्यालय से कई समर्थकाें के साथ धनोखर चौराहा स्थित समाजवादी पुरोधा स्व. रामसेवक यादव व देवा तिराहे पर लगी सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यापर्ण भी किया। जिला गन्ना कार्यालय प्रांगण में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय महासचिव मुकेश ने कहा कि यह एमएलसी के पद की लड़ाई एक तरफ धन की है और दूसरी ओर जन की है।