फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसा निकालने गया दूल्हा लापता

Wed, 31 May 2017 11:39 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रूकनापुर गांव में लापता हुए दूल्हे का मंडप के नीचे इन्तजार करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मातृ पूजन के दिन एटीएम से पैसा निकालने की बात कहकर गया युवक बुधवार को शादी वाले दिन तक नहीं लौटा। शाम तक काफी इंतजार करने के बाद बैंड बाजा, बाराती समेत पांच गाड़ियां आदि लोग लौट गए। युवक के घर न लौटने पर परिवार व गांव में मातम छा गया। वहीं युवक के भाई ने थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी दुर्गेश पुत्र स्व. माताफेर का विवाह अमेठी जिले के थाना कमरौली क्षेत्र के ग्राम सिंदुरवा से तय था। बुधवार को युवक की बारात जानी थी। मंगलवार को मातृ पूजन के दिन करीब 11 बजे दुर्गेश घर से एटीएम से पैसा निकालने की बात कहकर निकला था।

तब से बुधवार शाम तक वह घर नहीं लौटा। घर पर बारात जाने के लिए सभी रिश्तेदार आए हुए थे। दूल्हे की गाड़ी सजकर दरवाजे पर खड़ी हुई और बैंड बाजा वाले भी आ चुके थे। दुर्गेश के लापता होने की बात सुनकर सभी हैरत में पड़ गए। रिश्तेदारों ने उसे आस-पास व दोस्तों से जानकारी की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन


युवक के घर न लौटने पर मंडप में मातम पसर गया। परिवार वालों के साथ गांव वाले भी दुर्गेश के न आने पर परेशान हैं। युवक के दिव्यांग भाई सूरज ने लोनीकटरा थाने में भाई के गुमशुदगी की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें