मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज के एक गांव निवासिनी छात्रा 24 नवंबर को फतेहचंद इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी जो घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। (संवाद)