फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल का छात्र लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाला किशोर शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी मेराज अहमद का 15 वर्षीय पुत्र आमिर हमजा शुक्रवार को स्कूल जाने के बाद लापता हो गया। आमिर शहर के यंग स्ट्रीम कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। मेराज अहमद लखनऊ के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। मेराज शाम को घर लौटे तो बेटे के लापता होने की जानकारी हुई। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मेराज ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि शहर के स्कूल जाने के बाद आमिर घर नहीं लौटा तो तलाश की लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। छात्र का पता लगाने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें