हैदरगढ़ (बाराबंकी)। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने वैज्ञानिक प्रयोगों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए और किसानों से वार्ता की। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का काफिला कृषि विज्ञान केंद्र की मुडऩे पर हडक़ंप मच गया। मंत्री कार से सीधा फार्म की ओर पहुंचे और रोपी गई धान की फसल की प्रजाति व उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मौजूद किसान अशोक सिंह, रमेश शुक्ला, राज नरायण सिंह, गौतम पाठक, वीरेंद्र सिंह से केंंद्र से मिलने वाले लाभ पर चर्चा की। केंद्र अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश सिंह, डॉ अश्वनी सिंह, डॉ समीर पांडेय, डॉ रिंकी चौहान आदि मौजूद रहे।