फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मंत्री का आदेश, शहर से होकर गुजरेंगी 300 बसें

Fri, 09 Jun 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या व बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर चलने वाली 300 से अधिक रोडवेज बसें बाराबंकी शहर के अंदर न आकर बाईपास से ही गुजर रही हैं। इससे रोजाना करीब 20 हजार यात्री परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर परिवहन मंत्री का सख्त आदेश हुआ है। मंत्री ने सभी बसें शहर के अंदर से ही गुजरने के साथ जिला मुख्यालय के दोनों बस स्टैंडों पर इंट्री करवाने का आदेश दिया है। आरएम ने इसे लेकर पूरा प्लॉन तैयार किया है, जो प्रभावी कर दिया गया है। इससे बाराबंकी के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




शहर के बगल से होकर गुजरे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रोजाना करीब 300 से अधिक लंबी दूरी वाली रोडवेज बसों का संचालन होता है। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना 20 हजार लोग ऐसे होते हैं जो लखनऊ व लखनऊ से पूर्वांचल के अन्य जिलों में सफर के लिए इंतजार करते हैं। चालकों व परिचालकों की मनमानी के चलते बसें बाईपास से गुजर जाती हैं, जबकि शहर में खड़े हजारों यात्री इंतजार करते ही रह जाते हैं। पूर्व में एमडी ने शहर से अंदर होकर बसों को जाने का आदेश दिया था, लेकिन उसका पालन नहीं हो सका।


अब यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बसों को शहर से अंदर होकर गुजरने का आदेश दिया है। अब लखनऊ से पूर्वांचल की ओर जाने वाली सभी बसें असेनी मोड़ से मुड़कर शहर से होते हुए पुराने बस स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान काउंटर पर बसों की समय के साथ इंट्री कराएंगे। इसके बाद नए बस स्टेशन पर भी बसों की इंट्री कराने के बाद ही प्रस्थान करेंगी। इसी तरह पूर्वांचल से लखनऊ की ओर जाने वाली बसें भी दोनों स्थानों पर इंट्री कराने के बाद ही आगे जाएंगी।
विज्ञापन



आदेश का उल्लंघन करने व एक ही स्थान पर इंट्री कराए जाने पर चालक व परिचालक से एक-एक हजार रुपये वेतन से काटा जाएगा। उल्लंघनकर्ताओं की बसों के विवरण का फोटो ड्यूटी पर अपनी शिफ्ट की समाप्ति पर तैनात कार्मिक की ओर से व्हाट्सएप के जरिए एआरएम को भेजना अनिवार्य होगा। एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित स्टाफ के लिए प्रकाश, छाया, कुर्सी-मेज की व्यवस्था कराई जाएगी। लंबी दूरी की हाईवे से गुजरने वाली बसों को शहर के अंदर भेजा जाएगा।


24 घंटे होगी निगरानी, तैनात होंगे कर्मचारी
बाराबंकी-अयोध्या बाईपास मार्ग स्थित सागर बाईपास पर 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी, जो उन बसों की पंजीयन संख्या व डिपो के साथ दोनों दिशाओं के अलग-अलग निर्धारित पंजिका में नोट करेंगे। जो बसें शहर के अंदर होकर आवागमन नहीं करेंगी, बाराबंकी डिपो की ओर से उनकी रिपोर्ट प्रतिदिन लखनऊ भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें