फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह सोमवार सुबह सवा नौ बजे अचानक जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए। मंत्री के औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। परिसर में मौजूद सीएमएस डॉ. एसके सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला सूचना मिलते ही इमरजेंसी में पहुंच गए। उनके साथ मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंच भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इमरजेंसी का निरीक्षण करने के बाद वार्ड में पहुंचकर मंत्री ने वहां भर्ती गनौरा निवासी रामपाल से उपचार के बारे में जानकारी ली। अस्पताल से सभी दवाएं मिलने के बारे में पूछा। अधिकारियों को कुछ निर्देश देने के बाद स्वास्थ्य मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना संक्रमण व उसके उपचार की स्थिति के बारे में अधिकारियों से कोई चर्चा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें