मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली में सआदतगंज चौकी के निकट स्थित भट्ठे के पीछे एक खेत में ठेकेदार अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे थे। सूचना पर मसौली पुलिस खनन स्थल पर शुक्रवार भोर जांच के लिए पहुंच गई। यह देखते ही ठेकेदार और मजदूर फरार हो गए। इस दौरान खनन कार्य में लगे पांच ट्रैक्टर, चार ट्रॉली व एक पोकलेन मशीन कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोकलेन मशीन को सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है। उनके द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।