फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में मीनार ढही, दीवार व गिरा छप्पर, चार घायल

Tue, 07 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रामनगर के महादेवा कस्बा में बनी मस्जिद में आंधी में गिरा गुंबद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की शाम आई तेज आंधी में लोधौरा पंचायत के ग्राम महादेवा में एक ऊंची मीनार ढह गई जबकि गजपतिपुर में एक छप्पर गिर गया। जिसमें एक बालक समेत चार लोग घायल हो गए। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी रामनगर से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बालक बहराइच जनपद का रहने वाला है और यहां पर मदरसा में रह कर शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब 5 बजे मौसम में अचानक करवट बदली। तेज आंधी आने से लोधौरा ग्राम पंचायत के महादेवा स्थिति एक मस्जिद के मीनार अचानक ढह गई। जिसकी चपेट में आकर अशरफ (12) पुत्र अयूब निवासी ताजपुर गोबरहा जिला बहराइच, बाबू अली (50) व इसका भाई लतीफ  (60) घायल हुए।

स्थानीय लोगों ने घायलाें से सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। अशरफ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। अशरफ मस्जिद में संचालित मदरसे में रह कर पढ़ रहा है। वह 5वीं का छात्र है।
विज्ञापन


ग्राम गजपतिपुर में तेज आंधी के चलते एक छप्पर ढह गया। जिससे छप्पर के नीचे सो रहा पप्पू पुत्र सुकई दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे सीएचसी रामनगर लग गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें