फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए खातों में लाखों का लेनदेन, चार से पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक बैंक में एक महीने पहले चार लोगों के खाते खुलवाए गए। इस दौरान इन खातों से लाखों का लेनदेन हुआ। संदेह होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी देकर खाताधारकों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चारों खाताधारकों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

कुर्सी कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बीते सात अक्टूबर को खाते खुलवाए गए थे। इस दौरान खातों में करीब 40 से 60 लाख रुपये का लेनदेन होने की बात कही जा रही है। मामला संदेहास्पद देख बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बैंक में मौजूद खाताधारकों को पुलिस को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र के समरदा गांव निवासी अनुज कुमार, संजय, अमरीश व सुशील ने नया खाता खुलवाया था। पुलिस ने बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत पर चारों युवकों को थाने लाया गया है।
विज्ञापन

उनसे खाते में लेनदेन संबंधी पूछताछ की जा रही है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण जांच पूरी नहीं हो पाई। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें