फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा अधेड़, दोनों पैर कटे

Mon, 29 Jan 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। चलती ट्रेन से उतरते समय गिरने से ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के भेलौना गांव निवासी रमेश रावत (50) लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बॉक्स पोर्टर का काम करते हैं।
विज्ञापन



रमेश रोजाना ट्रेन से शाम को चारबाग जाते और ड्यूटी के बाद घर लौटते थे। रविवार को रमेश इंदौर पटना एक्सप्रेस से दरियाबाद वापस आ रहे थे। दरियाबाद स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान रमेश का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटते चले गए। हादसे में रमेश के दोनों पैर कट गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें