फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हटाए गए मीटर रीडर, संशोधित हुए बिजली बिल

Sun, 23 Mar 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। उजरवारा गांव में 19 मार्च को डीएम शशांक त्रिपाठी की चौपाल के दौरान बिजली विभाग की हुई शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। बिना मीटर रीडिंग के बिजली बिल जारी करने वाले मीटर रीडर सुमित पाठक को गांव से हटा दिया गया। वहीं जितेंद्र कुमार व हसना का बिल मीटर की दोबारा रीडिंग लेकर संशोधित कराया गया।
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार का मीटर करीब छह माह पहले लगाया गया था। 10,600 रुपये का बिल आया था। शिकायत के बाद मीटर की रीडिंग ली गई। संशोधित बिल 10 हजार रुपये का बनाया गया है। इसी तरह हसना का बिजली बिल 384 रुपये का आया था। संशोधन के बाद 186 रुपये का बिल बनाया गया।

एसडीओ शंभूनाथ ने बताया कि उजरवारा की मीटर रीडर सुमित पाठ को हटा दिया गया है। जिस कंपनी को मीटर रीडिंग का दायित्व दिया गया है, उसे मीटर रीडर व सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन



रंगाई-पोताई का काम भी नहीं हुआ
डीएम ने 19 मार्च को ही ब्लॉक फतेहपुर का भी निरीक्षण किया था और वहां प्रेरणा कैंटीन को बंद देखकर संचालन कराने का निर्देश दिया था पर संचालन नहीं हो सका। ब्लॉक के गेट की रंगाई-पोताई का काम भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें