फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुढ़का पारा, ठंड से गई युवक की जान

Thu, 08 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले चार दिनों से धूप के दर्शन नहीं हुए। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। कड़ाके  की ठंड के बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री और लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भोर में कड़ाके की ठंड की चपेट में आए एक युवक की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भीषण ठंड से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। कुछ जगहों पर जल रहे अलाव को पर जमा स्थानीय लोग व राहगीर ठंड से राहत पाने की लगे रहे। शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ गई। लोग घरों में दुबक गए तो बाहर रहे लोग जहां तहां अलाव के पास जमा होकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। 

कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार को भीषण ठंड रही। अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा तीन डिग्री गिर कर 15 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की र्गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते बृहस्पतिवार की भोर रेलवे स्टेशन पर एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के पश्चिमी छोर पर सीट के नीचे इस युवक का शव पड़ा था। मृतक ने बड़े ही सीमित कपड़े पहन रखे थे। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी के दारोगा जवाहर पाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

ठिठुरते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल 
कड़ाके की ठंड और कोहरा लोगों के लिए आफत बनी है। बृहस्पतिवार की भोर भी भीषण कोहरा रहा। कोहरा कुछ छटा तो गलन बढ़ गई। ठंड के चलते नन्हे मुन्ने ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर में भी धूप नहीं निकली। जिससे वापसी में भी बच्चे ठंड से ठिठुरते रहे।

उधर पटरी दुकानदार भी ठंड से राहत पाने के लिए टायर व थोड़ी बहुत लकड़ी जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। जहां तहां भी यात्री ठिठुरते हुए वाहनों का इंतजार करते रहे। टेंपों स्टैंड पर भी अलाव नहीं जलने से यात्री व राहगीर ठंड से हलकान रहे। बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार कोहरा व कड़ाके ठंड से ग्रामीण क्षेत्र भी खासा प्रभावित है।

लेकिन जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन की ओर से अभी राहत के कहीं कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। भोर कोहरा से वाहनों की रफ्तार मंद रही। बाजार में भी देर से रौनक लौटी। शाम को जल्दी चहल कदमी बंद हो गई। लोग घरों में कैद हो गए। तहसील फतेहपुर क्षेत्र के अधिकांश गांव में अचानक बढ़ी सर्दी में ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से कस्बा व गांवों में अलाव  जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें