फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा एक डिग्री और चढ़ा बाजारों में रहा सन्नाटा

Sun, 10 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। रविवार को हो रही कड़ी धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह निकले बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तापमान एक डिग्री सेल्सियस की दर से लगातार बढ़ रहा है। रविवार की तापमान एक डिग्री बढ़ कर 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तो रही तेज गर्मी से लोगों का घर से निकलना मुहाल है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बाजार व सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम को लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन


रविवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज काफी तल्ख रहा। सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में भीषण गर्मी से हालात और भी खराब रहे। तापमान शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री अधिक रहा। रविवार को तापमान अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छतों के पंखों से निकल रही गर्म हवा के चलते लोगों को राहत नहीं मिल रही। धूप के चलते लोग घरों से छाता लेकर निकले। राहत के लिए लोगों ने स्टॉल व गमछों का भी सहारा लिया। तेज गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा तो बाजार में भी चहल पहल कम ही रही।
विज्ञापन


राहगीर भी जहां-तहां छांव में रहे। टैंपों स्टैंडों पर भी सन्नाटा रहा। शाम ढलने पर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें