फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा एक डिग्री और लुढ़का, बढ़ी ठिठुरन

Tue, 06 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनों दिन ठंडक बढ़ती जा रही है। सोमवार को तापमान एक डिग्री और गिर गया। जिससे ठंडक और बढ़ी। दोपहर 12 बजे तक पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। हालांकि इसके बाद निकली धूप से लोगों ने कुछ राहत महसूस की लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंडक शुरू हो गई।
विज्ञापन


कोहरा के चलते सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं तो हाईवे पर वाहनों की रफ्तार सुस्त हो गई है। सोमवार की भोर भी कोहरे की चादर से ढकी रही। दृश्यता इतनी कम थी कि भोर छह बजे 10 से 15 मीटर की दूरी पर भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था।

दोपहर करीब 12 बजे तक पूरा नगर व ग्रामीण इलाका कोहरा की चादर में लिपटा रहा। तेज ठंड के चलते पारा एक डिग्री और गिर गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज ठंड के चलते आम जनजीवन बदहाल रहा।
विज्ञापन


सुबह पटरी दुकानदारों ने आसपास की लकड़ियां जुटाकर अलावा जलाकर राहत पाने की कोशिश की। शाम को भी ठंड से बचने के लिए पटरी दुकानदाराें ने यही किया। भीषण ठंड होने के बाद भी अभी तक जिला प्रशासन व नगर पालिका ने अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं कराई है।

रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार, पिछले तीन दिनों से हवा के साथ पड़ने वाले कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। जिससे लोग अब गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। ग्रामीण सुबह शाम अपने-अपने दरवाजे पर अलाव जलाने लगे है।

सोमवार को ठंड का असर कुछ ऐसा दिखा की लोग अपना-अपना कामकाज कुछ समय के लिए बंद कर भिटरिया चौराहा पर अलाव तापते नजर आये। इस ठंड के बीच में विद्यालय जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

उधर, डीएम अजय यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में देवा निवासी राजेंद्र को कंबल देकर कंबल वितरण योजना की शुरूआत की। इस मौके पर सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार और एडीएम अनिल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें