फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेंथा की पेराई व धान की रोपाई ने रोका युवाओं का पलायन

Sun, 06 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। जायद की फसल मेंथा की पेराई और खरीफ की फसल धान की रोपाई ने गांवों में मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करा दिए हैं। बारिश के कारण बची हुई मेंथा की फसल की पेराई व धान की रोपाई के काम के कारण गांवों में खेतिहर मजदूरों की मांग बढ़ गई है। धान रोपाई में मुंह मागी दिहाड़ी मिलने से गांव के श्रमिक अब काम काज के लिए बाहर का रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में मांग के इतर मजदूर कम होने से धान की रोपाई व मेंथा पेराई के लिए मजदूरों को सात सौ रुपये तक दिहाड़ी मिल रही है। बेलहरा की मजदूर मंडी में धान की रोपाई कराने के लिए श्रमिकों की तलाश में पहुंचे ऊदापुर गांव के किसान राजेश वर्मा ने बताया कि गांव में ही खेतिहर मजूदरों को अच्छी कमाई मिलने से उनका गांव से होने वाला पलायन भी रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें