फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 22 Jan 2016 11:47 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक अन्य कर्मचारियों के साथ मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने मांग की है कि जिन अराजकतत्वों ने अभद्रता और मारपीट की है कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मरीजों के साथ एक ही तीमारदार को आने की इजाजत दी जाए। मांगों पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीसी पांडेय, सचिव डॉ. बीपी सिंह, डॉ. एसके शुक्ला, डॉ. संजय बाबू, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अवधेश मौर्या, डॉ. मोहित सिंह, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. अनूप सैनी, डॉ. माज फारूकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें