फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 Aug 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। युवा सिख सरदार मनजोत सिंह छाबड़ा की हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के सदस्यों नेे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम (न्यायिक) को साैंपा। इसमें कहा है कि सरदार मनजोत सिंह छाबड़ा जिला रामपुर का निवासी था। डॉक्टर बनने का सपना लेकर राजस्थान के कोटा में पढ़ाई करने गया था।
विज्ञापन


तीन अगस्त को हाॅस्टल से फोन आता है कि मनजोत सिंह छाबड़ा ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन मौके पर पहुंचे परिवार के नजदीकी रिश्तेदार को मैनेजर मुकेश शर्मा ने बताया कि मनजोत सिंह छाबड़ा ने रात में खाना खाने के बाद सुबह तक जब दरवाजा नहीं खोला और दरवाजा तोड़ा गया तो वह मृत अवस्था में पाया गया।

जबकि मृत्यु के समय मनजोत सिंह छाबड़ा के दोनों हाथ-पीछे से बंधे हुए थे और ऊपर से पाॅलीथीन मुंह पर बंधी हुई थी, जिससे यह साफ प्रतीत हो रहा था कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। इस मौके पर सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार राजदीप सिंह, सरदार मनमीत सिंह, रविनन खजांची, सरदार अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें