फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सर्द हवा से बढ़ी गलन, एक डिग्री गिरा पारा

Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मरकामऊ-बदोसराय मार्ग पर कोहरे के बीच फॉग लाइट जलाकर निकलते वाहन।
विज्ञापन
बाराबंकी। सर्द हवा के साथ ठिठुरन लोगों के लिए आफत बन गई है। रोजाना मौसम में बदलाव होने से ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाए रहने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह और शाम को तीन से पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा से ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से मामूली राहत जरूर रही। शाम होते ही सन्नाटा पसरने लगा। ऐसे में ठंड से राहत पाने के लिए इंसानों के साथ जानवर भी अलाव का सहारा लेते दिखे। शहर में रेलवे स्टेशन और पटेल तिराहे पर राहगीर गैस हीटर के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर सात पर पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी तापमान में हल्का उतार चढ़ाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें