फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना सीसीटीवी कैमरे के चल रहे मेडिकल स्टोर

Fri, 01 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मानकों के तहत मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद भी जिले में अधिकांश मेडिकल स्टोरों का संचालन बिना सीसीटीवी कैमरा लगाए किया जा रहा है। इतना ही नहीं विभागीय निगरानी में ढिलाई के कारण इन मेडिकल स्टोरों से बेखौफ तरह से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री भी हो रही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की ड्रग इकाई के दस्तावेजों में जिले में संचालित करीब 2,755 मेडिकल स्टोर पंजीकृत हैं। विभागीय स्तर पर बरती जा रही शिथिलता के कारण सतरिख, हरख और जैदपुर में संचालित अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर अनिवार्यता के बाद भी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इन दवा दुकानों का संचालन बिना सीसीटीवी कैमरे के हो रहा है। इसके चलते बेखौफ दुकानदार रोक के बाद भी अपनी दुकानों से बेखौफ होकर प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं के साथ ही बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं।
कुछ माह पहले ही रामसनेहीघाट क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करते मिले एक मेडिकल स्टोर को बंद कराने की कार्रवाई के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। औषधि निरीक्षक रजिया बानो का कहना है कि जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उनकी जांच कर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने के लिए नियमित तौर पर जांच अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें