बेलहरा क्षेत्र के छेदा, बाजारपुरवा व घघसी में करीब एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। जिसकी चपेट में आकर 25 लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी पर दी लेकिन कोई चिकित्सक गांव नहीं पहुंचा। बीमार स्थानीय झोलाछापों से उपचार कराने को विवश हैं।
मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र ग्राम छेदा, बाजारपुरवा व घघसी में बीते एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। जिसकी चपेट में आकर करीब 25 लोग बीमार चल रहे हैं।
बीमार लोगों में मो. हासिम (45), नाजनीज (5), अफरोज (25), मो. इसलाम (26), साजिदा (18), नाजिया (5), नयूम (16), कय्यूम (18), साबिया (25), रहमान (18), प्रीती (20), नंदलाल (16), संतोष कुमार (20), आलमगीर (20), मतीन (18), फूल बानो (10), नसीर (8), नूर बानो (10), साहबे आलम (2 ) व लुकमान (20) आदि शामिल हैं।
पीड़िताें ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर गांव में खसरा फैलने की सूचना दी गई थी लेकिन अभी तक कोई चिकित्सक गांव नहीं आया है।