फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में मौलाना को दबोचा

Sat, 21 Sep 2024 05:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में झाड़फूंक करने वाले एक मौलाना की नापाक हरकत सामने आई है। अस्पताल में भर्ती बीमार भाई के लिए पानी में फूंक मरवाने गई बच्ची को अकेला देख मौलाना ने उसे अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची किसी तरह वहां से बच कर भाग निकली। उसकी आपबीती सुन परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार को मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह व सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज मोहल्ले का निवासी हबीब अहमद एक दरगाह में रहता है। वह अपने घर पर झांड़ फूंक का काम भी करता है। दो दिन पहले 18 सितंबर को कक्षा पांच की एक छात्रा अपने बीमार भाई के लिए मौलाना के यहां पानी में फूंक मरवाने गई थी। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि मौलाना ने उसे अकेली पाकर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। आरोप है कि काफी देर तक छेड़छाड़ करने के बाद वह बच्ची को बेड पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान बच्ची शोर मचाते हुए किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर भागी। बदहवास हालत में घर पहुंच कर उसने पूरी घटना की जानकारी पिता को दी।
पुलिस के अनुसार मामले के तूल पकड़ने के बाद मौलाना फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने उसके मकान में ताला डाल दिया। पुलिस ने देर रात केस दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह मौलाना हबीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मौलाना ने अन्य कई महिलाओं व बच्चियों से भी छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें