फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने चिकित्सकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के आसिकपुर निवासी रंजीत यादव ने शनिवार को प्रसव पीड़ा पर पत्नी अंजू देवी (25) को उपचार के लिए हैदरगढ़ रोड फतेहबाद स्थित सुमन अस्पताल में भर्ती कराया। पति का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से अंजू की जान चली गई। जैसी ही मौत की जानकारी मिली, परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसी बीच भाकियू नेता विक्रांत सैनी भी साथियों के साथ पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने अस्पताल संचालक और चिकित्सकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें