फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विवाद के बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 15 Nov 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर। जैदपुर थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला अनीता कुमारी (31) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतका के तीन मासूम बच्चे मां के बिना बिलखते रहे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या की है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

बेरी निवासी गयाप्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में रहकर खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। पांच लोगों के इस परिवार में बृहस्पतिवार शाम तक सब कुछ सामान्य था। गयाप्रसाद के अनुसार पत्नी अनीता मायके जाने की जिद कर रही थीं, लेकिन उन्होंने घर में धान का भंडारण पूरा होने के बाद जाने के लिए कहा। पूरा परिवार एक ही कमरे में सो गया था। सुबह अनीता का शव दूसरे कमरे में छत में लगे कुंडे से फंदे पर लटका हुआ मिला। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें