फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 25 May 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र के बरौली मलिक गांव में बुधवार भोर एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले पेट दर्द व शरीर में अकड़न के बाद मौत बता रहे हैं । जबकि मायके वालों ने दहेज में एक लाख रुपये व सोने की जंजीर की मांग पूरी नहीं किए जाने से बेटी की हत्या होने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बरौली मलिक गांव निवासी चंद्रेश कुमार की शादी बीते एक जून 2017 को कोठी थाना क्षेत्र के नारे का पुरवा गांव निवासी केशवराम की पुत्री योगिता (28) के साथ हुई थी। हालांकि दोनों से कोई संतान अभी नहीं है। मंगलवार को चंद्रेश घर पर हुए बड़े मंगल के भंडारे में व्यस्त था। रात में वह गांव में हो रहे रामायण के पाठ में भी गया था।
चंद्रेश के अनुसार रात करीब एक बजे वह घर लौटा। पति-पत्नी ने एक साथ पानी भी पीया। लेकिन बुधवार सुबह करीब चार बजे योगिता के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। उसके पूरे शरीर में अकड़न आ गई। पति व अन्य ससुरालीजन उसे टैंपो से जिला अस्पताल ले जा रहे थे मगर रास्ते में मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पर बरौली मलिक पहुंचे मायके वाले शव को देख कर बदहवास हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर नायब तहसीलदार प्रिया शुक्ला भी पहुंचीं। मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। हर पहलू पर जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें