बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की पिटाई के बाद तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। बंकी कस्बा निवासी विवाहित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आठ साल पहले उसका निकाह सतरिख इलाके के मो. अहमद के साथ हुआ था। ससुराल में उससे मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बीते 18 मई को पति व अन्य ने मारपीट कर मायके में छोड़ दिया। 20 मई को पति व अन्य ससुरालीजन मायके पहुंचे और घर में तोड़फोड़ की। कपड़े फाड़ डाले। कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि मामले में पति, सास, जेठ, जेठानी व देवर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद