फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर मार्केटिंग स्टाफ, धान खरीद ठप

Sat, 26 Dec 2015 11:36 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों के खिलाफ दुराचार की एफआईआर दर्ज किए जाने से नाराज विपणन शाखा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का शुक्रवार को गुस्सा भड़क उठा। अधिकारी, कर्मचारी से लेकर सभी सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर(एसएमआई) कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले में धान खरीद पूरी तरह ठप हो गई वहीं राशन उठान पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

 
अंबेडकरनगर में तैनात छह सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ तीन दिन पहले दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। शुुक्रवार को जब इस बात की जानकारी जिले के अधिकारियों को हुई तो अवकाश के बावजूद मंडल स्तर पर इसको लेकर एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक एफआईआर वापस नहीं हो जाती है तब तक कोई भी कर्मचारी कार्य नहीं करेगा। शनिवार को सुबह जिला विपणन कार्यालय पर सभी एसएमआई (वरिष्ठ विपणन निरीक्षक ) और विभागीय कर्मचारी उपस्थित हुए और कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए। इससे जिले में पहले से धीमी चल रही धान खरीद पूरी तरह ठप हो गई। क्रय केंद्रों पर किसान सुबह से शाम तक भटकते रहे लेकिन कहीं तौल नहीं हुई।

अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इस बार भी धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। धान की खरीद ठप होने से सबसे बड़ी दिक्कत उन किसानों के सामने आ गई है जो ट्रॉलियों पर धान लादकर पिछले कई दिनों से क्रय केंद्रों पर खड़े हुए हैं। इनका धान कब तौला जाएगा इसको लेकर वह काफी परेशान हो गए हैं क्योंकि कई किसान ऐसे हैं जो ट्रॉलियां भाड़े पर लेकर आए हैं। ऐसे में इनका धान कहीं भाड़े भर का ही न रह जाए इसको लेकर भी वह काफी परेशान हैं। इसके लिए जिले के सभी गोदामों से राशन की उठान भी बंद हो गई है। ऐसे में नए साल के पहले माह में गरीबों को राशन मिल पाएगा इसको लेकर संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें