फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदाता सूची से कई नाम गायब, फिर से भर रहे फार्म

Mon, 29 Dec 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद कई लोगों के नाम गायब हैं। बीएलओ को नाम बढ़वाने के लिए लोग दोबारा फार्म भरकर दे रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील के कोटवाधाम बूथ पर अमनियापुर गांव निवासी उमेश बाजपेयी का नाम सूची से गायब मिला। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए अब उन्हें फिर से नया फार्म भरना पड़ा है। इसी तरह करौनी ग्राम पंचायत में करीब 15 व मसूदपुर गांव में भी करीब 35 लोग के नाम सूची में नहीं हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय बीएलओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
उधर, बीएलओ भी नाम जुड़वाने के लिए अब लोगों से फिर से आवेदन फार्म भरवा रहे हैं। उनका कहना है कि नाम जुड़वाने के आवेदन पत्र जमा किए गए थे, लेकिन फीडिंग नहीं हो पाने से कुछ लोगों के नाम सूची में शामिल होने से रह गए हैं। भरोसा दिलाया कि अगली सूची में सभी के नाम जुड़ जाएंगे। इसी तरह सूरतगंज स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत खड़ेहरा में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही सामने आई है। प्रकाशित सूची में एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के नाम दर्ज नहीं हैं। जबकि मृतकों व विवाहित युवतियों तथा गांव छोड़कर जाने वालों के नाम सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सीमा देवी, रूबी, शिल्पी सिंह, माजिल व रामखेलावन आदि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के नाम सूची में कट गए हैं। आरोप है कि बीएलओ द्वारा नाम बढ़ाने के लिए आवेदन भरने में कोई सहयोग किया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ ने अधिकांश घरों का दौरा ही नहीं किया और बिना वास्तविक जांच-पड़ताल के रिपोर्ट तैयार कर दी। इसीलिए उनके नाम अनंतिम तौर पर प्रकाशित सूची में शामिल नहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें