फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई तोहफों के नाम रहेगा 2016

Thu, 31 Dec 2015 11:14 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल वर्ष 2016 में जिले को कई तोहफे मिलेंगे। इस साल शहर की जहां सूरत  बदलेगी वहीं शहरी क्षेत्र में शामिल की गई करीब आठ ग्राम पंचायतों की तस्वीर भी बदल जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में जहां नए साल में जिले को तीन दर्जन से अधिक नए विद्यालय मिलेेंगे। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ट्रॉमा सेंटर, सौ बेड का अस्पताल, एक सीएचसी का भी तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन  का कायाकल्प होगा। वहीं मार्निंग वाक के लिए शहर से चंद कदम की दूरी पर एक पार्क भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा लखपेड़ाबाग होते हुए बडेल को जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण तथा एलईडी लाइटों का तोहफा मिलेगा। वहीं शहर को अतिक्रमण से निजात मिलेगा इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है और नए साल में इसको मूर्तरूप दिया जाएगा। गांवों को जोड़ने वाले मार्ग ही सही कराए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें