फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन करंट से अधेड़ की मौत

Mon, 28 Sep 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी अश्वनी कुमार (50) पुत्र रामपाल सिंह गांव के कुछ दूरी पर  स्थित शीतला माता मंदिर की सफाई के लिए रोजाना जाते थे। सोमवार की भोर पांच बजे वह मंदिर की सफाई के लिए जा रहे थे। धौरहरा व चमरपुरवा के बीच में 11000 वोल्ट का तार टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


अश्वनी का पैर तार पर पड़ने से उसे तेज करंट लगा और मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। उधर से गुुजरे ग्रामीणों ने लाठी डंडे से अश्वनी को एचटी लाइन से अलग कर पावर कॉर्पोरेशन को सूचना देकर आपूर्ति को बंद कराई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अश्वनी की मौत से घर में कोहराम मचा है।

तार के नीचे नहीं था सुरक्षा जाल
अधेड़ अश्वनी की मौत पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हुई है। पावर कॉर्पोरेशन ने गांव के पास से रास्ते के ऊपर से गुजरी 11000 वोल्ट के तार के नीचे कोई सुरक्षा जाल नहीं बनाया था। यदि यह जाल बना होता तो शायद अश्वनी के साथ यह हादसा नहीं होता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। कोशिश की जाएगी में मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।
-नजम अहमद, अधिशासी अभियंता, फतेहपुर क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें