मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पिपरीघाट में मंगलवार को जहरीली शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, दोपहर में अवैध रूप से बेचे जाने वाली कच्छी शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी थी। शाम को मुंह से झाग निकलने लगा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ रिजवान अब्बास का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।वहीं आबकारी विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पिपरीघाट गांव के रहने वाले तिनगू (50) पुत्र बिंद्राप्रसाद ने मंगलवार दोपहर गांव में ही अवैध तरीके से बेचे जाने वाली कच्ची शराब पी थी। मृतक के भाई श्यामलाल ने बताया कि गांव में कई जगहों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है। कहा तिनगू ने शराब पी थी उसके बाद शाम के समय उसके मुंह से झाग निकलने के बाद अचानक मौत हो गई।
मोहम्मदपुर खाला थाना के पिपरीघाट गांव में जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह ज्यादा नशा किए हुए था। मौत जहरीली शराब से हुई है या कोई और बात है इसकी जांच के लिए तीन आबकारी निरीक्षकाें की टीम को लगाया गया है। -विपिन सहाय यादव, जिला आबकारी अधिकारी