फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महादेवा में मजबूत बैरिकेडिंग, ड्रोन से होगी निगरानी

Sat, 20 Jul 2024 05:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। भगवान भोलेनाथ की नगरी महादेवा में पारंपरिक सावन मेले की शुरूआत सोमवार से होगी। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने महादेवा पहुंचकर कर एक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने जहां मजबूत बैरिकेडिंग बनाने व सरोवर में जालियां लगवाने का निर्देश दिया। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया।
विज्ञापन

महादेवा तीर्थ में पूरे सावन भर मेला लगेगा। यहां स्थापित भगवान लोधेश्वर धरती पर मौजूद 52 शिवलिंगों में से एक है। यह शिवलिंग सबसे अनोखा और दुर्लभ है। उत्तर भारत से लाखों की संख्या में शिवभक्त जुटते हैं।इसे लेकर डीएम-एसपी ने रामनगर के एसडीएम पवन कुमार, सीओ आलोक पाठक व कोतवाल रत्नेश पांडेय के साथ महादेवा पहुंचे। अफसरों ने लोधेश्वर भगवान का जलाभिषेक भी किया। डीएम ने बैरिकेडिंग को मजबूत बनाने के साथ ही सड़कों से जुड़ने वाली गलियों के मुहाने पर भी बैरियर लगाने का निर्देश दिया। इसके लिए करीब दो दर्जन स्थान चिन्हित किए गए हैं।
डीएम ने सरोवर का जायजा लेने के दौरान यहां जालियां लगाने व सुरक्षा के लिए पीएसी के जवान व गोताखोर की ड्यूटी लगाने की बात कही। एसपी ने दो पुलिस टीमें रिजर्व में रखने के साथ ड्रोन से मेला परिसर पर निगाह रखने के निर्देश दिए। करीब 50 सीसीटीवी कैमरों से भी से निगरानी की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने साफ सफाई व यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। कोतवाल रत्नेश पांडेय ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें