फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम भोले के जयकाराें से गूंज उठा महादेवा

Mon, 25 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लोधेश्वर महादेवा में में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों में शिवलिंग के दर्शन और जल चढ़ाने की होड़ लगी रही। वहीं जिले भर के शिवालयों पर पूरे दिन पूजा अर्चना व जलाभिषेक को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। शिवभक्तों ने बिल्वपत्र, फूल, जल, अक्षत अर्पण कर मंगल कामना की।
विज्ञापन


शिवालयों में कहीं बाबा का शृंगार किया गया तो कहीं दुग्धाभिषेक कराया गया। इस दौरान हर-हर महादेव, बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए रामनगर स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेवा में रविवार रात से ही शिवभक्तों की भीड़ जुटने लगी थी और मध्यरात्रि से ही शिवभक्तों की लंबी लाइन लग गई।

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार महादेवा तीर्थ की अद्भुत छटा केे बीच हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के उद्घोष के बीच मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हो गया। आस्था के आगे मंदिर परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाएं बौनी दिखीं। तेज धूप की परवाह किए बगैर भक्त जलाभिषेक के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन


मंदिर पहुंचेे भक्तों ने गंगाजल, बिल्वपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प से भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान चारों तरफ भोलेनाथ के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। महादेवा में कई जिलों से आए शिवभक्तों की भीड़ जलाभिषेक को आतुर दिखी। लोधेश्वर में महिलाओ ने घंटों लाइन में लगकर जलाभिषेक किया।

मंदिर में पर एकत्र भीड़ को काबू करने के लिये पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। भारी पुलिस व्यवस्था के बावजूद शिवभक्तों को लेकर आने वाहनों से बुढ़वल चौराहे से महादेवा तक जाम की स्थिति रही। स्थानीय भक्तों के अलावा कानपुर, इटावा, कन्नौज, उरई, जालौन, सीतापुर, लखनऊ, गोंडा, रायबरेली आदि स्थानों से आए सैकड़ों भक्तों ने जलाभिषेक किया।  

मेले में फैली हैं दुश्वारियां
मेला परिसर मेें प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परिसर स्थित बाग, बुढवल रेलवे स्टेशन से केसरीपुर रेलवे क्रासिंग तक रात में अंधेरा रहा। अभरन तालाब में पर्याप्त पानी नहीं भरवाया गया और न ही महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंज रूम बनाए गए। श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था नहीं की गई। रैन बसेरा में पीएसी का कब्जा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें