फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा के रास्तों पर बम-बम भोले की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शिवरात्रि करीब आने के साथ लोधेश्वर महादेव में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महादेवा की जाने वाले मार्गों पर बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। कंधे पर कांवर रखे शिवभक्त दिन-रात महादेवा की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही महादेवा मेले में रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता है। कई जिलों के साथ दूसरे प्रदेशों से लोग पूजा करने पहुंचते हैं। बहुत से लोग शिवरात्रि से कई दिन पहले ही महादेवा पहुंचने लगे हैं। उनमें बड़ी संख्या कांवरियों की है। महादेवा की तरफ जाने वाले मार्गों पर सुबह से शाम तक कांवरिए दिखाई दे रहे हैं। बम-बम भोले... हर-हर महादेव के नारे लगाते शिवभक्तों की टोलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। समूहों में महिला शिवभक्त भी कांवर लेकर महादेवा जा रही हैं। निशक्त अपनी ट्राई साइकिल से महादेवा पहुंच रहे हैं। बहुत से शिवभक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सजाकर भक्ति गीत गाते महादेवा पहुंच रहे हैं। लोधेश्वर महादेवा में भक्तों की भीड़ बढ़ने से मेले में रौनक दिखने लगी है। मेले में दुकानें सज गई हैं। पूजा करने के साथ लोग मेले में अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें