फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के मंच की रौनक मंगलवार रात चर्चित भजन गायक अनूप जलोटा ने बढ़ाई। उनके भजनों को सुनने के लिए शाम से प्रेक्षागृह में लोग इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम की औपचारिकताओं के बाद अनूप जलोटा ने गायन शुरू कर किया तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। पहली बार महादेवा महोत्सव में पहुंचे अनूप जलोटा ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने कई चर्चित भजन सुनाएं जिन्हें इलाके के लोग टीवी व रेडियो पर सुनते रहे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भजन संध्या में पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा के मंच संभालते ही ‘ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, वो तो गली-गली हरि गुण गाने लगी...’ सुनाया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और मीरा से जुड़े भजनों को प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रेम की परिभाषा बताई। मीरा भक्ति के साथ-साथ कई भजन प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या को चार चांद लगाने में उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें