फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा : भक्तों के साथ मेघों ने भी किया जलाभिषेक

Tue, 15 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। सावन के पहले सोमवार पर श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रद्धा, भक्ति और शिव आराधना का अनूठा संगम जुटा दिखा। इस दौरान भोले की भक्ति में डूबे शिवभक्तों के साथ ही आसमान में छाए मेघों ने भी पानी बरसा कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर नमन किया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सावन के पहले सोमवार पर इस बार एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

दिन भर पूरा वातावरण बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। माथे पर त्रिपुंड, कंधे पर गंगाजल की कांवड़ और हाथों में डमरू लिए नाचते गाते शिवभक्तों ने रविवार रात 12 बजे के बाद मंदिर के कपाट खुलने के बाद घंटों कतार में लग कर जलाभिषेक के साथ भोले की पूजा कर आशीष मांगा।
जलाभिषेक करने केे लिए श्रद्धालु रविवार रात दस बजे से ही कतार मेंं लग गए थे। रात में बारिश भी हुई लेकिन श्रद्धालु डटे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते हुए बम-बम व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। फतेहपुर, सीतापुर, लखनऊ सहित कई अन्य जिलों से आए शिवभक्तों ने दूध, दही, घी, शहद व गंगाजल से अराध्य महादेव का अभिषेक कर उनके प्रिय बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर पूजा अर्चना बाद सुख समृद्धि का आशीष मांगा।
विज्ञापन

रविवार रात 12:15 बजे श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही सावन के पहले सोमवार पर शुरू हुआ बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक व पूजन का सिलसिला सोमवार देर रात तक चलता रहा। भक्ति की ऐसी धूम कि हर हृदय शिव की भक्ति में रमा दिखा। इस दौरान मंदिर के गर्भ ग्रह से लेकर मेला परिसर तक चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें