फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से निकाला मदहे सहाबा का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारह रबीउल अव्वल के मौके पर मदहे सहाबा का जुलूस उत्साह के साथ निकाला गया। इस दौरान जश्ने ईद मिलादुन्नबी की हर तरफ गूंज सुनाई पड़ रही थी। शहर और कस्बों के रास्तों व गलियों में सजावट की गई। रात होते ही में रंग-बिरंगी लाइट हर तरफ जगमगा उठी। दीने मोहम्मदी के परचम बारह रबीउल अव्वल (बारावफात) पर मोहल्ले की मस्जिदों व कई जगह मजार शरीफ से बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ निकाले गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों में मदहे सहाबा की याद में दीने मोहम्मदी के परचम बड़ी शान और एहतराम के साथ निकाले गए। हर तरफ हुजूर की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा की आवाज गूंजती रही। शहर के फजूलर्रहमामन पार्क सट्टी बाजार से झंडे का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। झंडे का जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से नाते पाक पढ़ते हुए निकाला गया। जुलूस सट्टी बाजार, घंटाघर, धनोखर चौराहा, सिविल लाइन, जामा मस्जिद, छाया चौराहा, राजकमल रोड पीर बटावन होकर निकला।
जुलूस में कई मालवाहन पर झंडे लहराते लोग बैठे रहे। न्यू पालिका बाजार के पास पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने केसरिया दूध का वितरण किया। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दूसरे रास्ते से आवागमन चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस निकलने वाले मार्ग की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। फतेहपुर क्षेत्र के कस्बा सिहाली स्थित मदरसा इस्लामिया कुतुबिया से निकले मदहे सहाबा के जुलूस का आगाज तिलावत-ए-कुरआन पाक व नात-ए-नबी से हुआ।
विज्ञापन

जुलूस में प्रधानाचार्य तुफैल अहमद, मौलाना नुरुजम्मा, हाफिल अकील, सुहैल अहमद आदि मौजूद रहे। सिरौलीगौसपुर में जुलूस सूफी संत हजरत मलामत शाह की दरगाह से शुरू होकर बदोसराय कस्बे की गली में भ्रमण करने के बाद समाप्त हुआ। देवां शरीफ, जैदपुर, मसौली, कुर्सी, सतरिख, सिद्धौर, सुबेहा, हैदरगढ़, बंकी सहित अन्य कस्बों की मस्जिदों व कुछ जगह मजार शरीफ से दीने मोहम्मदी के झंडे उठाए गए।
हर तरफ दिखी ईद मिलादुन्नबी की धूम
जैदपुर कस्बे में बारह रबीउल अव्वल पर मदहे सहाबा की याद में दीने मोहम्मदी के परचम खुशनुमा माहौल में निकाले गए। कस्बे की एक दर्जन मोहल्लों की मस्जिदों से रविवार को दीने मोहम्मदी के परचम अंजुमन के साथ नाते पाक पढ़ते हुए निकले। जश्ने ईद मिलादुन्नबी की हर तरफ धूम नजर आई। मोहल्ला छेड़ा कटरा की अंजुमन फरुकिया के शायर हाफिज मोहम्मद सलीम ने पढ़ा, खुशियां मनाओ सैयदे अबरार आ गए, पढ़ लो दुरूद मोमिनो सरकार आ गए। छोटा इमामबाड़ा, बाजार, चमरहिया पर गेट बनाकर सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें