फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अधिकारों के प्रति घर-घर जाकर किया जागरूक

Sun, 26 Nov 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख के टीआरसी लॉ कॉलेज एवं नेहरू युवा केंद्र की ओर से संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। सबसे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित लीगल ऐड सेल एवं विधि महाविद्यालय के वूमेन डेवेलपमेंट सेल ने ग्राम गाल्हामऊ में जागरूकता कार्यक्रम किया। यहां विधि छात्र-छात्राओं ने लिंग विभेदीकरण एवं महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति घर-घर जाकर संविधान में प्रदत्त उनके अधिकारों एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंफलेट दिए। महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र की ओर से संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुजीत चतुर्वेदी, नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सचिन श्रीवास्तव, प्राचार्य डाॅ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने किया। छात्रा स्नेहलता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विधि महाविद्यालय की जाह्नवी यादव, चंद्रभूषण गुप्ता, अविरल वर्मा, अंजली शर्मा, आदित्य नारायण जायसवाल आदि ने संविधान की समाज में भूमिका, संविधान के निर्माण, संविधान की विभिन्न समितियां, अनुच्छेदों, प्रस्तावना, नीति निर्देशक तत्व तथा संविधान में प्रदत्त अधिकारों के बारे में अपने विचार प्रकट किए।


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों सचिन कुमार, मोहम्मद हनफी, महफूज रजा तथा प्रभावशाली व्याख्यान के लिए जाह्नवी यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन विधि प्रवक्ता डॉ. मंजय यादव ने किया और संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें