फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदान के प्रति किया जागरूक

Fri, 26 Jan 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिलेभर में शानदार तरीके से मनाया गया। बच्चों ने रैली निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रंगोली, चित्रकला, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जीआईसी बाराबंकी से लेकर हैदरगढ़ तक हुए कार्यक्रम में डीएम सत्येंद्र कुमार शिक्षक की भूमिका में दिखाई पड़े। मतदाता के अधिकारों से जुड़े सवाल पूछे और जवाब मिलते ही बच्चों को चाकलेट भेंट की। दोनों जगह भारत निर्वाचन आयोग के लोगो की बनाई गई रंगोली की खूब सराहना हुई।
विज्ञापन



राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बृहस्पतिवार सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम से एक हजार बच्चों की रैली निकाली गई, जिसमें एनसीसी, एनएसएस के बच्चे मतदाता जागरुकता के स्लोगन लिखे बैनर व तख्तियां लेकर शहर के छाया चौराहा, नाका चौराहा होते हुए ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां पर सजी रंगोली के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ तो बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इसके बाद डीएम मंच पर खड़े हुए तो वह भाषण देने के बजाय सीधे बच्चों से रूबरू हुए। मतदाता बनने के अधिकार, उसकी उम्र अन्य सवाल पूछे। बच्चों ने जवाब भी सटीक दिए। पहले जवाब देने वाले को उन्होंने चाकलेट भेंट की। यहां पर रंगोली के अलावा चित्रकला, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मंच पर दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, युवा और 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को भी सम्मानित किया गया। मतदाता दिवस का केक काटा गया। इससे पूर्व एलईडी वैन से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन आशीष पाठक ने किया।
विज्ञापन






3422 वर्ग फीट में बनाया एनवीडी 2024 का लोगो
हैदरगढ़ स्थित जीजीआईसी में परिषदीय विद्यालय की शिक्षिकाओं व अनुदेशकों की टीम ने रंगोली से 3422 वर्ग फीट में एनवीडी 2024 का लोगो बनाया, जिसमेंं वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, दर्शाया गया। डीएम ने टीम व स्कूली बच्चों के साथ लोगो के बाहर सर्किल में खड़े होकर निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई। इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरुकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मतदाता जागरुकता की नोडल अधिकारी राहुल कुमार शुक्ल ने बताया कि तीन वर्षो से लोगो बनाया जा रहा है। इस मौके पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 बीएलओ, पांच सुपरवाइजर और मतदाता पंजीकरण के पांच ऑपेटरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले रैली निकाल कर मेहंदी, वाद विवाद, समूह गान, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता से लेकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।





यहां भी हुए कार्यक्रम
उधर, सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज, नेशनल इंटर काॅलेज फतेहपुर, रामनगर पीजी कॉलेज, नन्दलाल प्रभुदेवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पटेल पंचायती इंटर काॅलेज भिटरिया, जेबीएस इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा व मालिनपुर, रामेश्वरम इंटर कॉलेज पुरनिया मरकामऊ समेत कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई।



भाषण प्रतियोगिता में रत्नेश अव्वल
जीजीआईसी हैदरगढ़ में मतदाता जागरूकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के कक्षा 11 के छात्र रत्नेश कुमार शर्मा को प्रथम स्थान मिला है। कार्यक्रम के बाद एसडीएम अनुराग सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्वाचन से संबंधित सवाल का सही जवाब देने पर डीएम ने चाकलेट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें