फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : बिना मान्यता के संचालित मदरसों का आज से शुरू होगा सर्वे

Tue, 13 Sep 2022 09:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेन्दु द्विवेदी ने बताया कि जिले में करीब 120 मदरसे ऐसे हैं जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। मंगलवार से इनका सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
मदरसा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में बिना मान्यता के संचालित मदरसों का सर्वे मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। टीम जिले में संचालित मदरसों का निरीक्षण करेगी और पूरी जांच रिपोर्ट एडीएम को सौंपेंगे।

विज्ञापन

शासन ने बिना मान्यता के संचालित मदरसों का सर्वे करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इसमें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है। इसका नोडल अधिकारी एडीएम को बनाया गया है।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेन्दु द्विवेदी ने बताया कि जिले में करीब 120 मदरसे ऐसे हैं जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। मंगलवार से इनका सर्वे शुरू किया जाएगा। टीम की अध्यक्षता एसडीएम करेंगे तथा बीएसए और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बतौर सदस्य जांच टीम में शामिल रहेंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें