फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दौड़ में लवकुश व छवि ने मारी बाजी

Sat, 01 Apr 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। चार सौ मीटर दौड़ में लवकुश व छवि ने बाजी मारी।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे, हार-जीत से आगे बढ़ेंगे, खेलों से खेलेंगे और खेलना सिखाएंगे की शपथ दिलाई। पहले दिन चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में लवकुश ने प्रथम, ज्ञान सिंह ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में छवि ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में शुभम अव्वल रहे। वहीं कबड्डी में वेद प्रकाश की टीम ने बाजी मारी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कुंवर रत्नाकर सिंह ने किया। कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्त्व है क्योंकि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के सशक्त माध्यम हैं। चित्त की उमंग और मन को प्रसन्न रखने के लिए खेलकूद का होते रहना अनिवार्य है।


प्राचार्य ने बताया कि खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, बैडमिंटन सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस मौके पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अरविंद यादव, कुलदीप प्रताप सिंह, शिखा सिंह, डॉ. रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें