फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करोड़ों के बैंक घोटाले में लखनऊ का केमिकल इंजीनियर गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र की बरौली स्थित बैंंक ऑफ इंडिया में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में सतरिख थाने की पुलिस ने लखनऊ निवासी सैय्यद अतहर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अतहर केमिकल इंजीनियर है। बैंक से गबन किए गए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये इसके खाते में भेजे गए थे। उसके पास से 14 एटीएम कार्ड, कई मोबाइल फोन, 18,660 रुपये समेत कई कागजात बरामद किए गए हैं। इस मामले में बैंक मैनेजर समेत कई लोग पहले से जेल में हैं।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र के बरौली मलिक गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दूसरों के नाम से कई खाते खोलकर करोड़ों रुपये का ऋण निकाला गया था। जिन लोगों के नाम से ऋण निकाला गया, उनके घर कुर्की का नोटिस पहुंचा तो हड़कंप मच गया। बीती 17 सितंबर को अमर उजाला ने बैंक में घोटाला : किसानों को ऋण दिया नहीं, भेजा कुर्की का नोटिस शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस घोटाले का खुलासा किया था।


जांच में पता चला कि स्वयं बैंक मैनेजर ने ही साथियों के साथ मिलकर करोड़ों का गबन किया। इसके बाद जैदपुर पुलिस ने बैंक मैनेजर अमन वर्मा, असिस्टेंट मैनेजर शैलेंद्र प्रताप व मास्टर माइंड सुरेश मधु रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घोटाले के पीड़ित पूरे जिले में थे। इसे लेकर जैदपुर, सतरिख, लोनीकटरा व हैदरगढ़ में कई केस दर्ज हुए।
विज्ञापन



सतरिख के थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि इस घोटाले के एक पीड़ित सतरिख थाना क्षेत्र के सराय बुधेड़ी गांव निवासी पवन कुमार ने भी बैंक मैनेजर समेत सात पर केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान पता चला कि बैंक घोटाले से संबंधित करीब साढ़े चार करोड़ रुपये लखनऊ जिले के गुडंबा थाना क्षेत्र के पल्का गांव निवासी सैय्यद अतहर हुसैन के बैंक खाते में भेजे गए। जांच में नाम प्रकाश में आने के बाद सैय्यद अतहर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है।









आरोपी के पास पांच लाख के मोबाइल मिले
सैय्यद अतहर हुसैन की उम्र करीब 32 साल होगी। उसका रहन-सहन देख पुलिस भी दंग रह गई। मंहगा आईफोन व सैमसंग के डेढ़ लाख से अधिक कीमत वाले करीब पांच लाख के मोबाइल इसके पास मिले। लाखों की घड़ी व ब्रैसलेट भी पहने था। सतरिख के थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि अतहर क्रिप्टो करेंसी व प्लाॅटिंग के धंधे से भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें