फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 16 साल की दलित युवती से की लव मैरिज, अब रहस्यमयी तरीके से गायब; घरवाले बोले- मार डाला... या बेच दी बेटी

Fri, 10 Jan 2025 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

16 साल की दलित युवती से लव मैरिज की। अब वह रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है। घरवालों ने कहा कि बेटी को मार डाला या बेच दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चार साल पहले प्रेमजाल में फंसा कर शादी की गई नाबालिग अब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर लाश गायब करने या बेचे जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन


घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली दलित महिला ने एसपी से शिकायत की। इसमें बताया कि चार साल पहले 16 साल की उम्र में उसकी बेटी को दौलतपुर गांव निवासी अनिल वर्मा बहला-फुसलाकर ले गया और शादी कर ली। थाने में लिखापढ़ी कराकर अनिल, मेरी बेटी को अपने साथ ले गया। लखनऊ के बक्कास इलाके में रहने लगा। 

तलाशा तो घर पर ताला लगा मिला

अगस्त 2024 में अनिल अपनी पत्नी को लेकर गांव आया, लेकिन कुछ महीने बाद युवती ने फोन पर बताया कि अनिल उसे बुरी तरह पीटता है। इसके बाद से युवती का कोई अता-पता नहीं है। जब परिजनों ने बक्कास जाकर अनिल और युवती को तलाशा तो घर पर ताला लगा मिला। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

अनिल के गांव पहुंचने पर उसके भाई बबलू और संजय ने कथित तौर पर कहा, कि जो होना था, हो गया। इस दौरान परिजनों को चुप कराने के लिए चार-पांच लाख रुपये की पेशकश भी की। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि अनिल और उसके दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें