फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 17 लाख के 85 गुम हुए मोबाइल वापस मिले

Mon, 06 Jul 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोबाइल खोने के बाद पहले लोग उसके मिलने की उम्मीद छोड़ देते थे मगर सीईआईआर पोर्टल ने उम्मीदें बढ़ा दी है। रविवार को बाराबंकी पुलिस ने करीब 17 लाख रुपये कीमत के 85 गुम मोबाइल फोन तलाश कर उनके असली मालिकों को सौंपे। फोन वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई, क्योंकि मोबाइल के साथ उनका महत्वपूर्ण डाटा भी सुरक्षित वापस मिल गया।
विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर मोबाइल बरामद करती है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीओ सदर अखिलेश पाठक ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। इस दौरान सीओ ने लोगों को सीईआईआर पोर्टल के उपयोग, साइबर अपराध से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930 और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस के अनुसार, पिछले सात महीनों में मोबाइल रिकवरी टीम 785 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इनकी कीमत करीब 1.56 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें