फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाय के भभूति लगाय के..

Sat, 07 Sep 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। सफदरगंज स्थित निद्धेश्वर शिव मंदिर में कजली तीज पर शुक्रवार को शिव पार्वती विवाह उत्सव के रूप मनाया गया। नंदी, भैरव, भूत पिशाच, भालू की वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रही। भव्य शिव बरात के विहंगम दृश्य व अविरल छटा बिखेरती झांकियां देख अभिभूत श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर आरती भी उतारी।
विज्ञापन

भगवान शिव की बरात में तरह-तरह की वेशभूषा के साथ सुसज्जित शिव गण सभी के आकर्षक का केंद्र रहे। इनके साथ ही सजी हुई मनोहर झांकियां व हाथी ऊंट व रथों पर सवार ब्रम्हा, विष्णु नारद मुनि व अन्य देवताओं की झांकी भी बरात की शोभा बढ़ा रही थी। शिव बरात के अगुवाई कर रहे प्रधान प्रतिनिधि अजय वर्मा, शैलेंद्र कुमार जायसवाल, कमला कान्त गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शामिल ग्रामीण निद्धेश्वर शिव मंदिर से शिव बरात लेकर कस्बा होते हुए क्षेत्र के रानीगंज गांव में बने बाबा मन्ना दास राम जानकी मंदिर पहुंचे।
यहां पर बरात की अगवानी पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद गाजे बाजे के साथ बरात रानीगंज से चलकर रानीगंज बदोसराय मार्ग स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां उस्मान सिद्दीकी, मोहम्मद रफीक ने शिव बरात का स्वागत कर प्रसाद वितरण कराया। इसके बाद यह बरात चिलौकी गांव स्थित पौराणिक शिव मंदिर पहुंची। यहां विधि विधान से भगवान शंकर का पूजन अर्चना के बाद वैदिक मंत्रों के साथ शिव पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह संपन्न हुआ।। पार्वती विवाह की अगुवाई करते हुए ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, जटाशंकर गुप्ता व ग्रामीणों की ओर से बरातियों व मेहमानों के लिए प्रसाद में भंडारे का वितरण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें