बाराबंकी। मसौली क्षेत्र के शेरपुर मजरे सादामऊ निवासी जगजीवन प्रसाद मंगलवार को कस्बे में सरसो बेचने के बाद 16 हजार 740 रुपये लेकर पैदल घर लौट रहे थे। मयूर ढाबे के निकट कार चार लोगों ने बांसा का पता पूछने के बहाने पैसा छीन लिया और मसौली की ओर भाग निकले। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।