फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गेट पर बदमाश ने झटके 49 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज चौराहे पर स्थित बैंक से निकाले गए 49 हजार रुपये गेट पर मौजूद बदमाशों ने झटक लिए। यह घटना लोनीकटरा क्षेत्र के भिलवल निवासी सीबा व उसके पति जहीर के साथ हुई। सीबा ने त्रिवेदीगंज चौराहा स्थित ओरिएंटल बैंक की शाखा के खाते से बृहस्पतिवार का े49 हजार रुपये निकाले थे। उसने रुपये अपने पति को दे दिए। उसने जैकेट की जेब में रुपये रख लिए। बैंक से बाहर निकलने के दौरान गेट पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति जैकेट की जेब से रुपये निकालकर भाग निकला। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक व पुलिस से शिकायत की है। लोनीकटरा प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें