बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र के शुकुल बाजार मार्ग पर बाइक से घर जा रहे प्रधानाध्यापक से बाइक सवार बदमाशों ने चेन, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। यह घटना मंगलवार को सोहगरन पुरवा मजरे रोहनामीरापुर निवासी प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय तिवारी के साथ हुई। बाइक से घर लौट रहे विजय से किश्तीनगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से धमका कर सोने की चेन, दो हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की लेकिन बदमाशो का कोई सुराग नहीं लग सका।