बाराबंकी। शहर में सक्रिय बाइक सवार बदमाशों ने रविवार शाम बाजार से लौट रही महिला से सोने की चेन व पर्स लूट लिया। पर्स में तीन हजार रुपये थे।
यह घटना शहर की बाल बिहार कालोनी में रहने वाली इंदू वर्मा पत्नी निहाल वर्मा के साथ हुई। निहाल वर्मा ने बताया कि इंदू रविवार शाम चार बजे बाजार से लौट रही थीं। मोहल्ले में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इंदू के गले से सोने की चेन व पर्स लूट लिया। इस दौरान महिला के गले में खरोच भी लग गई। पर्स में तीन हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।