फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नन्हें बच्चों ने दीपक और स्वास्तिक बनाकर बिखेरे दीपावली के रंग

विज्ञापन
शहर के महारानी प्ले वर्ड एकेडमी विद्यालय में रंगोली बनाते बच्चे
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली के पावन पर्व पर विद्यालयों में उल्लास और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बच्चों के हुनर ने हर किसी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के पायनियर मांटेसरी स्कूल लखपेड़ाबाग में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के दौरान छात्र-छात्राओं ने दीपक निर्माण, कलश सज्जा और आकर्षक रंगोली बनाई। इस दौरान बच्चों ने रंगोली में पारंपरिक स्वास्तिक की सुंदर आकृतियां भी उकेरीं, जो उत्सव के माहौल में चार चांद लगा रही थीं।
इसके साथ ही, कहानी वाचन और गायन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने दीपावली के महत्व, प्रेम, सद्भाव और खुशियों का गहरा संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबलों में कक्षा तीन की अंशिका ने गायन तथा विराज ने कहानी वाचन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य सुमन शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं। शहर के श्रावस्तीनगर स्थित महारानी प्ले वर्ड एकेडमी स्कूल में भी बच्चों ने चार्ट से लैप बनाए। बेटियों ने रंगोली सजाई। प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव ने बच्चों के हुनर की सराहना की। विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मकता और उमंग से सराबोर नजर आया।
...............................................................
एसबीएस इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता
हैदरगढ़ के एसबीएस इंटर कॉलेज नरौली में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला से सबको चकित कर दिया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी (राजू भैया) ने छात्रों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि रामचंद्र पांडेय ने एकाग्रता को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति, दीपावली पर्व और पहलगाम हमले जैसी घटनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। विद्यालय के प्रबंधक हर्षित राजकुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें